1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर गोविंदा अपने जन्मदिन पर डांस का तड़का लगाते आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

एक्टर गोविंदा अपने जन्मदिन पर डांस का तड़का लगाते आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर गोविंदा अपने जन्मदिन पर डांस का तड़का लगाते आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

गोविंदा ने अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित पार्टी में अपनी ही फिल्म कुली नंबर 1 के गाने पर जमकर डांस किया। हीरो नंबर 1 मूवी के गाने ‘मैं पैदल से जा रहा था’ और कुली नंबर वन के सॉन्ग ‘हुस्न है सुहाना’ पर गोविंदा जमकर थिरकते नजर आए।

गोविंदा की इन दोनों ही फिल्मों को 1990 के दशक में काफी पसंद किया गया था। गोविंदा की बर्थडे पार्टी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। डांस फ्लोर पर गोविंदा के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके शक्ति कपूर भी थिरकते दिख रहे हैं।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं। गोविंदा के डांस के साथ ही अपने परिचित फनी एक्सप्रेशंस भी देते दिख रहे हैं। इसके अलावा गणेश आचार्य भी गोविंदा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरें भी शेयर हो रही हैं।

इनमें से ही एक तस्वीर में गोविंदा कपिल शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। गोविंदा ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म ‘इल्जाम’ से की थी और कॉमेडी स्टार के तौर पर सफलता हासिल की थी।

1990 के दशक में लगातार कई हिट फिल्में देने वाले गोविंदा को खासतौर पर राजाबाबू, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां और हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...