अर्जुन रामपाल आज एनसीबी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंन एनसीबी से 21 तारीख तक का समय मांगा है। इसके लिए उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है।
22 तारीख को सुबह 11:00 बजे आने की बात एनसीबी को अर्जुन रामपाल द्वारा कही गयी है। सवाल ये है कि आखिर अर्जुन ने एनसीबी से वक्त क्यों मांगा है।
उनके यहां से जो प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं उनके प्रेस्क्रिप्शन्स उन्होंने एनसीबी को दिए थे लेकिन लगता है कि जांच एजेंसी उससे संतुष्ट नहीं है। इसलिए उन्हें फिर से बुलाया गया था।
उनकी गर्लफ्रेंड से भी एनसीबी ने लगातार दो बार पूछताछ की थी। जिसके बाद से माना जा रहा था कि अर्जुन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दूसरी तरफ उनकी गर्लफ्रेंड के भाई को कोर्ट ने कल जमानत तो दे दी थी लेकिन वो देश छोड़कर बाहर नहीं जा पाएगा क्योंकि कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है।
13 नवंबर को पूछताछ के बाद बाहर निकले अर्जुन रामपाल ने NCB की हर जांच में सहयोग करने की बात कही थी। इससे पहले NCB ने रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था।
इसके बाद 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ कर चुकी है।
बता दे, जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स संबंधी व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में ड्रग्स पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की।
केन्द्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, दिवंगत अभिनेता के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।