1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर अनिल कपूर टीशर्ट पहने और बाइसेप्स दिखाते आए नजर, तस्वीर इंस्टा पर की शेयर

एक्टर अनिल कपूर टीशर्ट पहने और बाइसेप्स दिखाते आए नजर, तस्वीर इंस्टा पर की शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर अनिल कपूर टीशर्ट पहने और बाइसेप्स दिखाते आए नजर, तस्वीर इंस्टा पर की शेयर

एक्टर अनिल कपूर की फिटनेस की अकसर तारीफ की जाती है। कहा जाता है कि बीते 4 दशकों के अपने सिने करियर में वह जस के तस हैं। उनके लुक्स से लेकर फिटनेस तक में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यही नहीं इस साल तो उन्होंने अपनी फिटनेस को और भी बेहतर किया है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर यह बात साबित भी की। अनिल कपूर इस फोटो में टीशर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके बाइसेप्स काफी अच्छे दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

अनिल कपूर ने लिखा, ‘मैं सोचा करता था कि एक दिन मैं भी लोगों की तरह बाइसेप्स दिखाते हुए फोटो डालूंगा। ऐसा मेरा एक ड्रीम था और यह फोटो उस पुरानी ड्रीम के सच होने की है। आप परेशान न हों। मैं यहां कुछ गलत नहीं करने जा रहा।

बस यह बता रहा हूं कि आज वह दिन है, जब मेरी पुरानी सोच पूरी हुई है। छोटी विक्ट्रीज को सेलिब्रेट कर रहा हूं।’ बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों अपनी मूवी जुग जुग जियो की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि पिछले दिनों उन्हें फिल्म के कई सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चंडीगढ़ से वापस मुंबई आना पड़ा था।

हाल ही में अनिल कपूर नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपनी नई मूवी ‘AK vs AK’को लेकर विवाद में घिर गए थे। इस मूवी के ट्रेलर में अनिल कपूर एयरफोर्स के जवान की ड्रेस में दिख रहे थे। वीडियो में वह डायरेक्टर अनुराग कश्यप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिखते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...