1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर अजय देवगन तेलुगु क्राइम कॉमेडी का रीमेक, फिल्म में ये एक्टर आंएगें नजर

एक्टर अजय देवगन तेलुगु क्राइम कॉमेडी का रीमेक, फिल्म में ये एक्टर आंएगें नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर अजय देवगन तेलुगु क्राइम कॉमेडी का रीमेक, फिल्म में ये एक्टर आंएगें नजर

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपने अभिनय को लेकर जितने एक्टिव हैं, उतनी ही दिलचस्पी वह इन दिनों एक निर्माता के तौर पर भी फिल्मों के प्रति दिखा रहे हैं।

अब वह अपनी अगली फिल्म के निर्माण को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में खबर आई कि अजय ने तेलुगु क्राइम कॉमेडी फिल्म ‘ब्रोचेवारेवरुरा’ के राइट्स खरीद लिए हैं।

बताया जा रहा है कि अजय देवगन पैन-इंडिया ऑडियंस के सामने पेश करेंगे और फिलहाल यह फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज में है।

इस फिल्म में वह अभय देओल और सनी देओल के बेटे करण देओल को कास्ट करना चाहते हैं। अजय देवगन ने अपनी इस हिन्दी रीमेक फिल्म को ‘वेल्ले’ नाम दिया है।

खबरों के अनुसार फिल्म का निर्देशन देवेन मुंजाल द्वारा किया जाएगा। अजय को इस फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने तुरंत इसके राइट्स खरीदने का फैसला कर लिया।

वह इस कहानी को पूरे देश के सामने पेश करना चाहते हैं। टीम फिलहाल अभय से बात कर रही है। मेकर्स को लगता है कि इस किरदार में वह बिल्कुल फिट बैठेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...