1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर आफताब शिवदासानी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

एक्टर आफताब शिवदासानी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर आफताब शिवदासानी हुए कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार जारी है। इस वायरस ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और अब तो रोज  90000से भी अधिक मरीज सामने आ रहे है।

इतना ही नहीं कोरोना वायरस अब तक कई फिल्मी सितारे को भी अपना शिकार बना चुका है।

वही अब बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आफताब ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी है।

उन्होंने ट्वीट किया,उम्मीद है कि आप सभी फिट एंड फाइन होंगे और अपना ध्यान अच्छे से रख रहे होंगे। हाल ही में मुझमें सूखी खांची और हल्का बुखार जैसे लक्षण नजर आये ।

मैंने कोविड 19 का टेस्ट कराया था। दुर्भाग्य से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स ने मुझे घर में ही क्वारंटाइन होने की सलाह दी है।

आपको बता दे कि आफताब शिवदासानी बॉलीवुड की मस्ती, हंगामा और बिन बुलाए बाराती सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों ने भी सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...