बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता है और वो जो भी रोल करते हैं वो पसंद किया जाता है। इस समय आमिर खान की एक शानदार तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें वो शर्टलेस अंदाज में नजर आ रहे हैं।
आमिर खान की इस तस्वीर को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में आमिर सोफे पर बैठे अपनी फिट बॉडी फ्लॉट करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पैकअप शूट के बाद आमिर खान के साथ। वाकई वो दिन ब दिन और भी युवा और कूल बनते जा रहे हैं।’

इस तस्वीर में आमिर को देखकर ये कह पाना बेहद मुश्किल है कि वो अब 55 वर्ष के हैं। हाथ में सिगरेट पाइप लिए आमिर काफी हैंडसम और कूल लग रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसके अलावा आमिर खान के पास निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित विक्रम वेधा की रीमेक है। फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक के राइट्स नीरज पांडे की कंपनी के पास है। इसे हिंदी पट्टी के हिसाब से वह लिख चुके हैं और आमिर खान को ये फिल्म पसंद भी काफी है। फिल्म में वह विलेन वाला रोल करने को उत्सुक हैं, जो मूल फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति ने किया।