1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने बनाया कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार, कहा- देशभक्त की जरूरत है

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने बनाया कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार, कहा- देशभक्त की जरूरत है

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन कई माह शेष है। उससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए अपने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि AAP ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

By: Amit ranjan 
Updated:
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने बनाया कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार, कहा- देशभक्त की जरूरत है

नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन कई माह शेष है। उससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए अपने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि AAP ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।”

हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी उत्तराखंड

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे. ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।”

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल जब देहरादून आए थे तो उन्होंने उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, इस बार भी इसी तरह की उम्मीद जताई जा रही थी कि वो कोई बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं।

मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान का दिन है

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि ”अरविंद केजरीवाल का बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान का दिन है।” उन्होंने कहा कि ”उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। गंगा नदी में नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...