रिपोर्ट:पायल जोशी
उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर रविवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये घटना चमोली बाजार के पास हुआ है नोएडा से आ रहें यात्रियों की कार अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दें कि ये घटना शाम साढ़े चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बतां दें की बारिश के कारण रास्ता काफी खतरनाक है, जिससे रेस्क्यू में भी दिक्कतें हुई। पुलिस ने जब उन घायलों को निकाला तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दे कि कार में सवार दीपक (27) सेक्टर 27 नोएडा, अरविंद (26) सेक्टर 82 नोएडा, संदीप तंवर (31) सेक्टर 11, नोएडा इन सबकी की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि अक्षित चौहान जो सेक्टर 46 में रहता है उसकी गंभीर हालत को देखते हुऐ उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे की हरेंद्र और सुशील अवाना दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर के गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सभी तीर्थयात्री कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे, पर गहरी खाई होने के कारण घायलों को रेस्क्यू करने में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतकों व घायलों के परिजनों को दे दी गई है।