एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। एक मजदूर लड़का है, जिसने ये डांस किया है। ये एक ऐसा डांस वीडियो है जिसे देखकर लोगो की साँसे थम सी जा रही है।
कई लोग तो इतना तक लिख रहे है कि एक कंस्ट्रक्शन साइट में माइकल जैक्सन फिर से पैदा हो गया। वीडियो में बाकी मजदूर भी बैठे हैं। वो तालियां बजा रहे हैं।
इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे है। इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।