लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या 45 हज़ार के पार रही। कुल 48 हज़ार नए मरीजों के साथ अब देश में कुल मरीजों की संख्या 13लाख 50 हज़ार के करीब है। आपको बता दे कि अब तक 31 हज़ार लोगों की इस वायरस से जान जा चुकी है।
पिछले 24 घंटे में 761 मरीजों की जान गई है और सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 278 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 13 हजार के पार हो गया। अब तक 13,132 लोगों की जान जा चुकी है।
कल सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,615 संक्रमित मिले, आंध्र प्रदेश में 8,147 और तमिलनाडु में 6,785 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
अब तक 8 लाख 50 हजार ठीक हो गए है और 4 लाख 55 हजार मरीजों का इलाज़ चल रहा है। आईसीएमआर बताया कि 23 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 54 लाख 28 हजार 170 टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में फिलहाल रोज़ 3 लाख से ऊपर टेस्ट हो रहे है जिसे जल्द बढ़ाकर पांच लाख किया जा सकता है।