भोपालः पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में ‘70वें रेल सप्ताह’ के उपलक्ष्य में रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। न्यू नर्मदा क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में दक्षता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने 13 विभागों के 43 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर रेलवे के सुरक्षित और बेहतर संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सराहा गया। डीआरएम ने कहा कि रेल सेवा पुरस्कार न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि बेहतर सेवा और सुरक्षित रेल संचालन के लिए प्रेरित भी करते हैं।

कार्यक्रम में 12 श्रेणियों में ‘दक्षता शील्ड’ भी प्रदान की गईं। ब्यावरा राजगढ़ स्टेशन को ‘उत्तम रख-रखाव स्टेशन’ और बीना को ‘सर्वोत्तम स्टेशन कॉलोनी’ का खिताब मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित इस समारोह में DRM ने कहा कि यह सम्मान रेलकर्मियों की सामूहिक मेहनत और यात्री सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट