उत्तराखंड : कोरोना के बढ़ते केस को लेकर एक तरफ जहां राज्य सरकार एहतियातन कई कदम उठा रहे है, वहीं हाईकोर्ट भी इस महामारी को लेकर राज्य सरकारों को सख्त आदेश दे रही है। जिससे इस महामारी को कंट्रोल किया जा सकें। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर हाईकोर्ट ने तीरथ सरकार को बड़ा आदेश जारी किया है और जल्द इस महामारी को लेकर सख्त कदम उठाने को कहा है।
आपको बता दें कि इसी बीच उत्तराखंड के पौड़ी से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने प्रशासन से लेकर स्वास्थ विभाग तक के हाथ-पांव फूला दिये। दरअसल पौड़ी के राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट में पढ़ने वाली एक साथ 37 छात्राएं कोरोना की चपेट में आ गयी हैं। जिससे पूरे कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ महकमों में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि इन छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पूर्व कॉलेज में एक छात्रा और एक शिक्षक कोरोना के चपेट में आये थे। जिसके बाद एहतियात के तौर पर 64 छात्राओं और 10 कॉलेज स्टाफ के व्यक्तियों के सैंपल लिये गये, जिसके बाद जो रिपोर्ट सामने आया उसने कॉलेज प्रशासन के रोंगटे खड़े कर दिये।
कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर आनन फानन में इन छात्राओं को कॉलेज के ही एक भवन में अलग से आइसोलेट कर लिया है, जबकि जिन छात्राओं की रिर्पोट नेगिटिव आयी है उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। बताते चलें कि जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। तेजी के साथ संक्रमण पांव पसार रहा है, जिस पर अब तक 55 लोगों की जान कोरोना संक्रमण ले चुका है, जबकि 916 एक्टिव केस अब भी जिले में मौजूद हैं। बता दें कि जिले में अब हर रोज 100 से अधिक कोरोना के मामले यहां आ रहे हैं, जिस पर जिले में कड़े ऐहतियात भी बरते जा रहे हैं।