1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. देश का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले पहलवान ‘बजरंग पूनिया’ का 26वां जन्मदिन

देश का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले पहलवान ‘बजरंग पूनिया’ का 26वां जन्मदिन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले पहलवान ‘बजरंग पूनिया’ का 26वां जन्मदिन

कुश्ती में भारत का सीना पूरी दुनिया में गर्व से चौड़ा करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया का आज 26वां जन्मदिन है। विश्व की तीन चैंपियनशिप जीतने वाले बजरंग का जन्म झज्जर जिले के खुदान गांव में हुआ था। उनके पिता बलवान पूनिया भी एक पहलवान थे, जिसके चलते बजरंग को कुश्ती विरासत में मिली।

लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि जब यह पहलवान कुश्ती सीख रहा था तब उनके परिवार के हालात अच्छे नही थे, लेकिन पिता बलवान पूनिया ने अपनी तरह बेटे के अरमानों को बलि नहीं चढ़ने दी। बताया जाता है कि बजरंग के पिता ज्यादा रुपया खर्च न हो इसलिए बस या ऑटो की जगह साइकिल से सफर तय करते थे।

विश्व की तीन चैंपियनशिप जीतने वाले इस पहलवान पर दुनिया की नजर तब पड़ी, जब बजरंग ने साल 2013 में 60 किग्रा भारवर्ग में विश्व चैंपियनशिप का कांस्य पदक जीता था। 19 साल की उम्र में बजरंग के इस कमाल से ओलंपियन योगेश्वर दत्त बेहद प्रभावित हुए। जिसके बाद उन्होंने अपनी निगरानी में पूनिया को ट्रेन करना शुरू किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...