सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी की जांच जारी है.केस के सिलसिले में अबतक कई लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जा चुका है.रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी इस मामले में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से मुलाकात करेगी.रिया और उनके परिवार से मिलने से पहले ईडी रिया के सीए रितेश शाह का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करेगी.बताया जा रहा है कि रिया के जवाब संतोषजनक नहीं रहे.रिया के खर्चे और उनके इन्कम टैक्स रिटर्न्स उनकी बैंक स्टेटमेंट्स के साथ मेल नहीं खाते हैं.सुशांत की फैमिली से ईडी ने उनकी बहन मीतू सिंह का बयान पिछले दिनों दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने सुशांत के पिता का बयान भी दर्ज कर लिया है. केके सिंह ने ईडी को ये भी बताया कि सुशांत के अकाउंट से उन अकाउंट्स में पैसा गया है जिनका उनके बेटे से कोई ताल्लुक नहीं था. सुशांत के पिता का अंदेशा है कि ये अकाउंट रिया और उनकी फैमिली के हो सकते हैं. सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप लगाए थे.