1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, मां मधु ने जमकर लगाई लताड़

प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, मां मधु ने जमकर लगाई लताड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, मां मधु ने जमकर लगाई लताड़

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने दम पर पहचान बनाने वाली एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। देसी गर्ल प्रियंका अपनी बोल्ड ड्रेस पहनकर हाल ही में अपनी पति निक जोन्स के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी। इस अवॉर्ड समारोह में उनकी ड्रेस ने सारी लाइम लाइट ले ली।

वह उस ड्रेस में बेहद ही बोल्ड आंदाज में नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा की ट्रोलिंग पर उनकी मां ने जमकर लताड़ लगाई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के सपोर्ट में कहा कि, ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं।

इसके साथ ही प्रियंका की मां ने कहा कि, मेरी बेटी अपनी शर्तों पर जीती है और वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही है। ये उसका शरीर है और उसके पास एक खूबसूरत शरीर है। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी खुद की जिंदगी में खुशियां नहीं हैं और इसीलिए उन्हें लगता है कि वो ऐसी गंदी चीजें करके लोगों का अटेंशन ले सकते हैं।

आपको बताते चलें कि, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी 2020 के रेड कार्पेट पर फैशन डिजाइनर राल्‍फ एंड रूशो की डिजाइनर ड्रेस में एंट्री की।  इस इवरी वाइट गाउन की हाउलाइट था इसका एक्‍स्‍ट्रा लॉन्‍ग नेकलाइन काफी रिवीलिंग था। प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर की थीं, जिसमें वह अपने इस ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसी ड्रेस को लेकर कई यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...