1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रधानमंत्री के सपने से लाखों की कमाई कर रहा युवा किसान, जानें तरीका

प्रधानमंत्री के सपने से लाखों की कमाई कर रहा युवा किसान, जानें तरीका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री के सपने से लाखों की कमाई कर रहा युवा किसान, जानें तरीका

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

हरिद्वार:  किसानों की आय दोगुनी करने का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना देखा है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री कार्य भी कर रहे हैं। हरिद्वार के सीमांत गांव बुग्गावाला में एक युवा किसान प्रधानमंत्री के सपने को खेत खलियान में धरातल पर उतारने के लिए जी जान से लगा है।

युवा किसान ने प्रधानमंत्री के सपने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी निर्मित मशरूम प्लांट लगाया है यह किसान कई वर्षों से बंजर जमीन पर मशरूम के साथ साथ शिमला मिर्च और गेहूं की फसल लगाकर जैविक खेती करके बड़े बड़े कॉरपोरेट घरानों और कंपनियों को अपनी उपज बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमा रहा है।

बुग्गावाला गांव का यह युवा किसान सरकारी मंडियों के मकड़जाल से बाहर निकल कर आसपास के किसानों को जैविक खाद बीज भी उपलब्ध करा रहा है और कई स्थानीय ग्रामीणों को अपने खेती के जरिए रोजगार दे रहे है।

उत्तराखंड सरकार बुग्गावाला गांव के इस युवा किसान के खेती के कार्य को देखकर उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना का शुभारंभ करने जा रही है जिसे पहाड़ी क्षेत्रों में मशरूम की खेती की जा सके और अच्छे मुनाफे के साथ पहाड़ी क्षेत्र के लोग भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

बुग्गावाला में मशरूम के सेमी आटोमेटिक स्वदेशी निर्मित प्लांट का उद्घाटन उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्लांट में भारी मात्रा में मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है मशरूम की खेती उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बहुत माकूल है राज्य सरकार इसके लिए जल्दी एक नई नीति लेकर आ रही है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रधानमंत्री का आत्म निर्भर भारत का सपना पूरा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...