1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में रहेंगे योगी और केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

मेरठ में रहेंगे योगी और केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग  के लिए बहुत अहम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज मेरठ समेत अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में रहेंगे योगी और केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

पश्चिम उत्तर प्रदेश की चुनावी जंग  के लिए बहुत अहम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज मेरठ समेत अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं। 28 जनवरी के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री मेरठ की सिवालखास एवं किठौर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को साधेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सरधना और मेरठ महानगर में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सिवालखास के भूनी चौराहे के पास स्थित जेपी गार्डन में दोपहर 12 बजे प्रभावी मतदाताओं से संवाद करते हुए प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करेंगे। यहां से सीएम योगी दोपहर डेढ़ बजे किठौर के पीआरडी स्कूल प्रांगण और सिसौली पहुंचेंगे। जहां मतदाताओं से संवाद कर पार्टी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सुबह 11 बजे सरधना के गुनगुन फार्म हाउस, ग्राम महल में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। बाद में दोपहर एक बजे दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में शहर विस के मतदाताओं से बातचीत करते हुए घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों एवं संगठन की मांग पर आने वाले दिनों में और भी पार्टी दिग्गजों के दौरे होंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...