1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी ने केजीएमयू में ‘मां शारदालय’ मंदिर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने केजीएमयू में ‘मां शारदालय’ मंदिर का किया लोकार्पण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी ने केजीएमयू में ‘मां शारदालय’ मंदिर का किया लोकार्पण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मां शारदालय मंदिर का लोकार्पण और दर्शन किया।

मुख्य अतिथि कर्नाटक के पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. वीरेंद्र हेगड़े रहे। उन्होंने स्वस्थ व आरोग्यता के लिए मंदिर की स्थापना की आवश्यकता बताई और लखनऊ में स्वच्छता की तारीफ की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, उन्होंने साफ पानी की आवश्यकता पर बल दिया। गोमती को साफ रखने के लिए लखनऊ वालों को जागरूक बनने की अपील की। गंगा सफाई व स्वच्छता अभियान की योजनाओं को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए प्रकाश डाला।

उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां बसंत पंचमी पर ‘मां शारदा’ की पूजा होती थी और फिर प्रतिमा को गोमती में विसर्जित करना पड़ता था। इससे बचने के लिए एक स्थायी देव विग्रह की आवश्यकता थी, इसलिए यहां मां शारदा का मंदिर शारदालय के रूप में प्राप्त हुआ। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल और जल संरक्षण जरूरी है। कानपुर के जाजमऊ में गंगा की स्वच्छता से जलीय जीव वापस आने लगे हैं। डॉल्फिन भी दिखने लगी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह, बृजेश पाठक, डॉ महेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...