1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ICC महिला टी-20 विश्वकप: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

ICC महिला टी-20 विश्वकप: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ICC महिला टी-20 विश्वकप: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

रविवार को पर्थ के मैदान पर खेले गए आईसीस महिला विश्वकप के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 124 रन बनाए और अफ्रीका के सामने जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की तरफ से नताली शीवर ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में डेन वैन निकर्क ने शानदार प्रदर्शन किया, निकर्क ने 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इतना ही नही बल्लेबाजी में भी निकर्क ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत निकर्क को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड से मिले 125 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...