1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है ? जानिये कथा

भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है ? जानिये कथा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है ? जानिये कथा

भगवान शिव को देवों का देव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव को सृष्टि का पालनहार भी कहा जाता है। उनके गले में नाग, हाथों में डमरू और त्रिशूल होते हैं। इन्हें कई नामों से जाना जाता है। उनमें से कुछ नाम हैं- महादेव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र और नीलकंठ।

इन सभी में नीलकंठ उनका एक प्रसिद्ध नाम है। आइए, आज हम यह जानते हैं कि भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, देवताओं और राक्षसों के बीच एक बार अमृत मंथन हुआ था। यह मंथन दूध के सागर यानी क्षीरसागर में हुआ था।

इस मंथन से लक्ष्मी, शंख, कौस्तुभमणि, ऐरावत, पारिजात, उच्चैःश्रवा, कामधेनु, कालकूट, रम्भा नामक अप्सरा, वारुणी मदिरा, चन्द्रमा, धन्वन्तरि, अमृत और कल्पवृक्ष ये 14 रत्न निकले थे। इनमें से देवता अपने साथ अमृत ले जाने में सफल हुए थे। लेकिन मंथन से 14 रत्न में से विष भी निकला था।

माना जाता है यह विष इतना खतरनाक था कि इसकी एक बूंद पूरे संसार को खत्म कर सकती थी। इस बात से परेशान सभी देवता और दानव हल ढूंढ़ने विष के घड़े को लेकर भगवान शिव के पास पहुंचे। भगवान शिव ने इसका हल निकाला और वह खुद विष का पूरा घड़ा पी गए। लेकिन भगवान शिव ने ये विष गले से नीचे नहीं उतारा।

कहा जाता है कि भगवान शिव ने इस विष को गले में ही रोक कर रखा। इसी वजह से उनका कंठ नीले रंग का हो गया, जिसके बाद उनका नाम नीलकंठ पड़ा।

जिस समय शिव विषपान कर रहे थे उस समय विष की कुछ बूंदें नीचे गिर गईं। जिन्हें बिच्छू, सांप आदि जीवों और कुछ वनस्पतियों ने ग्रहण कर लिया। इसी विष के कारण वे विषैले हो गए। विष का प्रभाव समाप्त होने पर सभी देवगण भगवान शिव की जय-जयकार करने लगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...