1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. डब्ल्यूएचओ का बड़ा बयान : कोविड-19 का पहला टीका 2021 में लग सकता है

डब्ल्यूएचओ का बड़ा बयान : कोविड-19 का पहला टीका 2021 में लग सकता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डब्ल्यूएचओ का बड़ा बयान : कोविड-19 का पहला टीका 2021 में लग सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी प्रोग्राम के हेड माइक रेयान ने कोरोना नाम की महामारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि हम वैक्सीन के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। अब तक किसी भी चरण में वैक्सीन फेल साबित नहीं हुई है।

आगे उन्होंने यह भी कहा है कि अगले साल के शुरुआती समय में लोगों को दवाई दी जा सकती है। माइक के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ वैक्सीन के समान वितरण पर भी काम कर रहा है लेकिन इस समय सबके सम्पर्क में है।

उन्होंने यह भी कहा कि  कोरोना की वैक्सीन सिर्फ महामारी के लिए जरूरी नहीं और न ही सिर्फ गरीबों को दी जानी है। यह सभी के लिए बराबर से जरूरी है।

बताते चले, अगर फार्मा कम्पनी फाइजर और जर्मन बायोएनटेक की वैक्सीन का ट्रायल सफल रहता है तो अमेरिकी सरकार इसके 10 करोड़ डोज खरीदेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...