1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सन्यास पर क्या बोलें कप्तान विराट कोहली?

सन्यास पर क्या बोलें कप्तान विराट कोहली?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सन्यास पर क्या बोलें कप्तान विराट कोहली?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि फिलहाल वह खुद को तीनों प्रारूपों में तीन साल तक कड़े परिश्रम के साथ खेलने के लिए तैयार कर रहे हैं। जिसके बाद वह काम का बोझ कम कर सकते है।

कोहली का मानना है कि वह अगले तीन साल में टी-20 वाली दो और 50 ओवर वाली एक विश्वकप श्रृंखला के साथ भारतीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं जिसके बाद वह तीनों प्रारूपों में से किन्हीं दो में खेलने का फैसला कर सकते हैं।

जब कोहली से 2021 के विश्वकप टी-20 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरी सोच बड़ी तस्वीर वाली है जहां मैं खुद को अब से तीन साल की कड़ी मेहनत के लिए तैयार कर रहा हूं।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ होनें वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले कोहली ने कहा, ‘करीब आठ साल से मैं हर साल 300 दिन खेल रहा हूं, जिसमें यात्रा और अभ्यास सत्र भी शामिल हैं।’

छुट्टियों के बारे जब कोहली से पूछा गया तो उन्होनें कहा, ‘ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी हर वक्त इसके बारे में नहीं सोचते। हम व्यक्तिगत रूप से कई ब्रेक लेते हैं भले ही मैचों के कार्यक्रम के बीच हमें इसकी गुंजाइश नहीं लगती हो। यह बात उन लोगों के लिए खासतौर पर लागू है जो हर तरह के प्रारूप में खेलते हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...