{ वृन्दावन से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }
मथुरा के थाना वृंदावन के गांव बाबूगढ़ और गांव सकराया के लोगों में होली खोलने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखे दोनों तरफ से लात घुसे और पथराव शुरू हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

हम आपको बताते चलें यह मामला है थाना वृंदावन कोतवाली के गांव शकराय का जहां होली में कीचड़ डालने के ऊपर हुआ विवाद, विवाद ही विवाद में आपस में मारपीट शुरू हो गई और मारपीट पत्थर फेंकने तक आ गई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों का हुजूम देखकर और पुलिस को बुलाना पड़ा , मौके पर वृंदावन कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तो जो लोग आपस में मारपीट कर रहे थे उन लोगों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता कर दी उसके बाद पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

जबकि बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ के लोग गांव सकराया होली खेलने आये थे तभी कुछ लोगों ने उनके ऊपर कीचड़ डाल दिया जिस कारण वह लोग नाराज हो गए और अपने ही कुछ लोगों को बुलाकर उन्होंने सकराया के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी और मारपीट इस कदर होने लगी जिसमें लोग घायल हो गए उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया।