1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग,16 जिलों 59 सीटों पर चुनाव…

तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग,16 जिलों 59 सीटों पर चुनाव…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। वही, दो चरणों के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके है। बता दे, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थमेगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोटिंग,16 जिलों 59 सीटों पर चुनाव…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। वही, दो चरणों के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके है। बता दे, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थमेगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए यह चरण अहम है। बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इन 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा करेंगे।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होंगे। 20 फरवरी को तीसरे चरण को चुनाव होगा। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।

तीसरे चरण के चुनाव में सबसे अहम करहल विधानसभा सीट होगी। क्योकि इश सीट से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव मैदान में है। वही, भाजपा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनावी मैदान है। वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव और नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव की हार-जीत भी इस चरण में तय होगी. वो इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये चुनाव 80 बनाम 20 का है। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पहले चरण में सपा-बसपा साफ है। BJP 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

सीएम ने कहा ये चुनाव 80 बनाम 20 का है, जाति-धर्म का नहीं है। वही, सीएम ने कहा, देश संविधान से चलेगा,शरीयत से नहीं। स्कूलों में ड्रेस कोड को लागू करना चाहिए। गजवा ए हिंद का सपना पूरा नहीं होगा। यूपी में अब आस्था का सम्मान होता है। मुस्लिम बेटियों को न्याय मिला,सम्मान मिला है। अब व्यक्तिगत आस्था देश पर लागू नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, सोच ईमानदार काम दमदार हो रहा है। यूपी में 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। सीएम ने कहा 20% लोग अपराधियों के समर्थक है। 20% हमारा विरोध करता है, करता रहेगा। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता है। अब धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है। पीएम मोदी विजन से काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राजनीति को बदला है। 20% विरोध करता है, करता रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...