1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विराट ने कहा- न्यूजीलैंड के साथ नंबर एक स्थान साझा करने को तैयार हम

विराट ने कहा- न्यूजीलैंड के साथ नंबर एक स्थान साझा करने को तैयार हम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विराट ने कहा- न्यूजीलैंड के साथ नंबर एक स्थान साझा करने को तैयार हम

21 फरवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 2 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया ने बुधवार को भारतीय दूतावास का दौरा किया। वेलिंग्टन में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सम्मान की बात की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ने कहा, ‘भारतीय उच्चायोग आना हमेशा खास रहता है क्योंकि हमें यहां भारत से आए कई लोगों से मिलने का मौका मिलता है।
विराट ने आगे कहा, ‘हमने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को लेकर बातें सुनी हैं और मैं इससे ज्यादा सहमत नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अगर हमें टेस्ट रैंकिंग में किसी टीम के साथ अपना स्थान शेयर करना पड़े तो वह न्यूजीलैंड की ही टीम होगी।’

कोहली ने कहा, ‘हम अब उस स्तर पर पहुंच चुके हैं जहां प्रत्येक टीम हमें हराना चाहती है और न्यूजीलैंड भी अलग नहीं है लेकिन अंतर यह होगा कि इसमें कोई द्वेष नहीं होगा। यही वजह है कि मैं केन के साथ सीमा रेखा के पार बैठकर मैच के बीच में क्रिकेट पर नहीं, बल्कि जिंदगी पर बात करता हूं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...