21 फरवरी से शुरु होने वाली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर होने वाली है क्योंकि विराट तीन रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। अगर विराट पहले मैच में सेंचुरी बनाते हैं तो कप्तान के तौर पर विराट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि कोहली के नाम अब कप्तान के रूप में 41 अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी है। फिलहाल विराट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के साथ रेकॉर्ड साझा करते हैं।

दूसरा विराट कप्तान के रूप में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया में शतक लगा चुके हैं। अगर कोहली पहले टेस्ट मैच में शतक लगा देते हैं, तो वह साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड में भी शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे।

तीसरी अगर कोहली पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच चुने जाते हैं तो वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पहले कप्तान भी बन जाएंगे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के नाम है। जिन्होंने 28 बार इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।