{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा जी की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाजार में अचानक से बड़ी तादात में लोग मास्क खरीदते नजर आ रहे है। जिसके कारण स्थिति यह हो गयी है कि बाजारों में मास्क की कमी देखी जा रही है।
इसी कमी को पूरा करने के लिए वाराणसी स्थित केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों की ओर से लोगो को कोरोना से बचाने के लिए बड़ी संख्या में मास्क बनाया जा रहा है,ताकि लोगो की ओर से मांगे जा रहे मास्क की कमी को पूरा किया जा सके।

वही जेल में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मार्च के बाद आने की सलाह दी जा रही है तो मिलने वाले परिजनों को मास्क और हाथों को सनेटाइज कर के ही अंदर भेजा जा रहा है।

जेल में मास्क बनाये जाने की बात पर केंद्रीय कारागार के डिप्टी जेलर ने बताया कि पहले जेल में बन्द सभी कैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क का निर्माण किया जा रहा है।जरूरत पड़ने पर मास्क को जेल की ओर से बनाये गए आउटलेट पर भी मास्क को आम जनों के लिए बेचा जाएगा।