1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: पुलिसकर्मियों ने जमकर उठाया होली का आनंद

वाराणसी: पुलिसकर्मियों ने जमकर उठाया होली का आनंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: पुलिसकर्मियों ने जमकर उठाया होली का आनंद

{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }

वाराणसी के पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेली है। होली की ड्यूटी पूरी करने बाद त्यौहार के अगले दिन पुलिस अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारी होली मनाने सुबह पुलिस लाइन पहुंचे थे।

रंग, अबीर व गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों व सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अधिकारियों पर होली का ऐसा रंग चढ़ गया था कि उन्हें पहचाना मुश्किल था।

होली के अगले दिन ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आपस में होली खेलते हैं। जैसे ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस लाइन पहुंचे तभी पुलिस कर्मी ने दोनों अधिकारियों को रंग से सराबोर कर दिया। जिलाधिकारी व एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नाचे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...