एक जनवरी 2020 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 100 साल पूरे हो गए है। वर्ष 1921 में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। वहीं नए साल की शुरूआत से ही पूरे साल भर विश्वविद्यालय में अलग-अलग कार्यक्रम की योजना भी तैयार गई है।

इन कार्यक्रमों के जरिए सौ साल के सफर के बारे में बताया जाएगा। 26 जुलाई साल 1934 में काशी में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकाकरिणी समिति और केंद्रीय हरिजन सेवक संघ के अधिवेशन के वक्त महात्मा गांधी ने यहां विश्राम किया था।

विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय में आज भी वो कमरा है, जहां बापू अधिवेशन के दौरान वहां ठहरे थे। उनकी उन्ही यादों का अभी तक संभल कर रखा हुआ है।

वहीं शताब्दी वर्ष का पहला कार्यक्रम चार जनवरी को गंगापुर परिसर में रिसर्च मेथडोॉलॉजी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत होंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम भी कराया जाएगा।