{ वाराणसी से मदन मोहन शर्मा की रिपोर्ट }
.बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी आज अपने पूरे परिवार के साथ वाराणसी पहुँचे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित नित्य गंगा आरती में शामिल हुए।

गंगा आरती के दीदार के पहले सुशील मोदी ने अपने पूरे परिवार के साथ माँ गंगा का विधिवत पूजन अर्चन किया इसके बाद वो आरती में शामिल हुए । नित्य संध्या होने वाली गंगा आरती की भव्यता देख डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उनका परिवार भाव विभोर हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।

गंगा सेवा निधि के सुशांत सिंह ने स्मृति चिन्ह और माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया। बता दे कि वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर नित्य संध्या आरती होती है जिसके दीदार के लिए प्रतिदिन देश विदेश के अलग अलग हिस्से से सैलानी आते और आरती में शामिल होते है ।