Uttrakhand News: उत्तराखंड के सभी विकास खंडों में 5-5 आदर्श गांव बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांवों का सुनियोजित विकास के उद्देश्य से अधिकारियों को आदर्श गांवों बनाने के निर्देश दिए।
धामी सरकार का कहना है कि देश के शीर्ष 100 आदर्श गांवों की श्रेणी में उत्तराखंड के 10 गांवों शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने संपूर्ण गांवों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए अधिकारियों से बातचीत की।
भवन निर्माण की राशि को बढ़ाया गया
मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय और पंचायती राज विभाग के बीच समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवनों के निर्माण की राशि 10 लाख रुपये से बढ़कर 20 लाख करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग से राज्य को प्राप्त धनराशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए ताकि विकास कार्य सुचारू रुप से हो सकें और इस दौरान स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
गांवों के विकास के लिए बनाई योजनाएं
धामी सरकार ने गांवों के विकास के लिए जो भी योजनाएं बनाई उसे साकार करने के लिए उसका आकलन किया जाना चाहिए और सभी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाए।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गांवों के विकास के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। और ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की संपूर्ण रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारी को दी जाए।
यह सुविधा हो शामिल
सरकार का कहना है कि ग्राम पंचायतों में जो पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं, उसका निर्माण पर्वतीय शैली में हों ताकि इसके निर्माण में उत्तराखंड की विरासत की झलक दिखें।
पंचायत भवनों के लिए उचित स्थलों का चयन किया जाए, ताकि उनका ग्राम पंचायतों में पूर्णतया उपयोग हो सके। वहीं दूसरी ओर गांवों में सड़क निर्माण के समय नालियां भी बनाई जाएं, ताकि जल निकासी की समस्या न हो। ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और पार्कों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
साथ ही सीएम द्वारा निर्देश दिए गए कि सेना और अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों के नाम पर उनके गांवों में द्वार, स्कूल और पंचायत भवनों के नाम रखे जाएं और गांवों में शिलापटों का नाम शहीदों के नाम पर रखने की व्यवस्था बनाई जा
This post is written by PRIYA TOMAR