हरदोई में ड्यूटी से गायब मिलने पर एक दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मी की लाइन हाजिर। कल भारत बंद के दौरान शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर इन पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी।
दरोगा ज्ञानेश दुबे, हेड कांस्टेबल राकेश शुक्ल व कांस्टेबल दिलीप सिंह की लगाई गई थी ड्यूटी। वहीं जब एसपी अमित कुमार नगर का दौरा करने पहुंचे तो वहां से उक्त तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी से गाब मिले। जिसके बाद एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर।
बताते चलें कि कल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भारत बंद का ऐलान किया था इस दौरान जगहों पर इस कानून को लेकर प्रदर्शन किया गया। कई संगठनों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया लेकिन प्रशासन इसके लिए पहले से ही तैयार थी और हर जगह जवान तैनात किए गए थे।