1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में होंगे शमिल

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में होंगे शमिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में होंगे शमिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को गोरखपुर जाएंगे। वह यहां हेलीकाप्टर से दोपहर तीन बजे गीडा पहुचेंगे और गीडा कार्यक्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्मानित करेंगे। इनमें से 10 किसानों को मुख्यमंत्री खुद अपने हाथों से शॉल ओढ़ाकर तो बाकी किसानों को प्रशासन समेत कुछ अन्य विभागों के अफसर सम्मानित करेंगे।

वहां से निकलकर मुख्यमंत्री, आईजीएल द्वारा गोद लिए आदर्श प्राथमिक विद्यालय जुड़ियांन के मरम्मत व सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुख्यमंत्री मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद एमपी इंटर कॉलेज में सीएए पर आयोजिग जागरूकता कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

किसानों को कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों का इंतजाम करने के साथ ही नोडल अफसर भी तैनात किए हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ 4:50 से 5:20 तक एक समाचार पत्र के डिजिटल संस्करण का उद्धाटन करेंगे। उद्धाटन के बाद करीब शाम 5:30 बजे गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योदी विश्राम करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...