अमेरिका ने एक बार फिर चीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोरोना संकट के लिए तो चीन को दुनिया जिम्मेदार मान ही रही है वहीं गलवान घाटी में भारत को दिए धोखे की वजह से चीन अब बाकी देशों की नज़र में गिर गया है।
कल एक बार फिर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- ऐसे वक्त में जबकि दुनिया के देश महामारी से जूझ रहे हैं, चीन ने इसका नाजायज फायदा उठाया।
उन्होंने कहा कि उसने मुश्किल वक्त में अपने पड़ोसियों को धमकाया। पोम्पियो ने लद्दाख में भारत और चीन की सैन्य झड़प का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था।
साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा फिलीपींस और ताइवान की भी मदद की है।
पोम्पियो ने कहा- हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में चीन ताकत का गलत इस्तेमाल करने से बाज आए। उन्होंने चीन को आगाह करते हुए कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि महामारी चीन से शुरू हुई और उसने दुनिया के सामने सच नहीं आने दिया।