इस वक्त बोर्ड की परिक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में आगरा के पंडित सोमपाल इंटर कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने ऑफिस में बंद करके अपनी जान बचाई।
दरअसल, शाम की पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा थी, इस दौरान नकल करना चाहते थे लेकिन जब नकल नहीं कर सके तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और इस दौरान कई छात्रों ने अभद्रता भी दिखाते हुए तोड़फोड़ किया।
इस हंगामें के दौरान छात्रों ने शिक्षकों के वाहनों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ किया। इस मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आदार पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।