1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 70 साल का हुआ UP, CM योगी समेत BJP के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल

70 साल का हुआ UP, CM योगी समेत BJP के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
70 साल का हुआ UP, CM योगी समेत BJP के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल

उत्तर प्रदेश शुक्रवार को 70 साल का हो गया है। 24 जनवरी 1950 को भारत सरकार ने इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश रखा था। इससे पहले ब्रिटिश पीरियड में यूपी को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। यूपी के जन्म दिवस के अवसर पर योगी सरकार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी लोगों के संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया। प्रदेश ने अपनी स्थापना के 70 साल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि, अतीत को भूलकर कोई भी समाज और राष्ट्र कभी भी तरक्की नहीं कर सकता है।

हमारी परंपराएं ही हमें प्रेरित करती हैं। अतीत के अनुभवों के आधार पर हम भविष्य निर्माण के लिए योजनाएं बनाते हैं। प्रदेश में इन 70 सालों में काफी कुछ बदलाव देखा गया है।

इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश को अटल आवासीय विद्यालयों की सौगत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास में पहले स्थान पर लाया जा सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि, इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...