1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 70 साल का हुआ UP, 3 दिन तक चलेगा स्थापना दिवस

70 साल का हुआ UP, 3 दिन तक चलेगा स्थापना दिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
70 साल का हुआ UP, 3 दिन तक चलेगा स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश शुक्रवार को 70 साल का हो गया है। 24 जनवरी 1950 को भारत सरकार ने इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा था। इससे पहले ब्रिटिश शासन काल में यूपी को संयुक्त प्रान्त के नाम से जाना जाता था। यूपी के जन्म दिवस के अवसर पर योगी सरकार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसका उद्घाटन करेंगी।

इसके साथ ही कार्यक्रम का आयोजन शहीद पथ के पास अवध शिल्प ग्राम में पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई तरह के लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की झलक दिखाई जाएंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी लोगों को संबोधित भी करेंगे और प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने के बाद कितना विकास हुआ है इन सब विषयों पर भी बात करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं से प्रदेश वासियों को कितना लाभ हुआ है, इन सभी योजनाओं के बारे में बताएंगे।

सीएम योगी के संबोधन के बाद राज्यपाल आंनदी बेन पटेल भी लोगों को संबोधित करेंगी और सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगी। साथ ही प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने के बाद कितना विकास हुआ है। जो पहले की सरकारें भी अपने समय में प्रदेश का विकास नहीं कर पाई थी जो योगी सरकार ने कर दिखाया है।

आपको बतता चलें कि, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई स्टार शामिल होंगे। वहीं बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...