1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लाॅकडाउन के बाद सचिवालय भी 31 तक बंद

यूपी: लाॅकडाउन के बाद सचिवालय भी 31 तक बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: लाॅकडाउन के बाद सचिवालय भी 31 तक बंद

उत्तर प्रदेश के जिलों में लाॅकडाउन की घोषणा के बाद योगी सरकार ने विधानसभा सचिवालय भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि सचिवालय को भी पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। इस पर भी आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि सचिवालय में वर्क फ्राॅम होम व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है।

फिलहाल, सचिवालय कर्मियों से अपील की गई है कि वह किसी भी स्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कर्मचारियों से कोरोना वायरस से बचने की भी अपील की गई। कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने एव संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 16 जिलों को पहले ही 31 मार्च तक लाॅकडाउन कर दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...