1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: उद्योग व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा- कानून व्यवस्था पर काम करने की जरूरत

यूपी: उद्योग व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा- कानून व्यवस्था पर काम करने की जरूरत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी: उद्योग व्यापार के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा- कानून व्यवस्था पर काम करने की जरूरत

काशगंज से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष वनवारी लाल कंछल कासगंज में पहुंचे। जहां उन्होंने, शहर के शीतला पैलेस में व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का साझा किया। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए लागू किए गए नियमों के पालन करने की बात तो कहीं लेकिन वार्षिक 40 लाख से कम के टर्न ओवर के दायरे वाले व्यापारियों का वाणिज्य कर विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने का दबाब का सीधा पुरजोर विरोध किया।

बताते चले कि, पूर्व सांसद और उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष वनवारी लाल कंछल ने कासगंज के व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार ने जो नियम दायरे कानून बनाये हैं, उनका वह स्वागत करते हैं, लेकिन जिन व्यापारियों का वार्षिक 40 लाख से कम का टर्न ओवर है, उन्हें वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा हैं।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, भारत सरकार का नियम है, कि जिन व्यापारियों का 40 लाख से कम का वार्षिक टर्न ओवर है, उनके रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे, उन पर दबाव बनाकर विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, उसका वह पुरजोर विरोध करते हैं, किसी भी कीमत पर वार्षिक 40 लाख से कम टर्न ओवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नहीं होने देगा।

साथ ही उन्होंने लगातार हो रही व्यापारियों की हत्या के सवाल के जबाब पर बोलते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के सुधार पर प्रयास तो कर रही है लेकिन अंकुश नहीं लगा पा रही है। सरकार को काननू व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए और काम करने की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...