उत्तर प्रदेश पुलिस को यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से हुए इलेक्शन के लिए 25 जनवरी को सम्मनित किया जाएगा। कई पुलिस अफसरों को बेस्ट इलेक्टोरल अवॉर्ड दिया जाएगा।

सम्मानित होने वाले अन्य पुलिस अफसरों में डीआईजी कानून एवं व्यवस्था विजय भूषण, एसपी कानून व्यवस्था कुंतल किशोर, एसएसपी अयोध्या आशीष तिवारी, तत्कालीन एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी, एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा आदि के नाम शामिल है।
इसके साथ ही यूपी के डीजीपी ओपी सिंह को बेस्ट इलेक्टोरल अवॉर्ड देकर सम्मनित किया जाएगा। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह समेत कई पुलिस अफसरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, 31 जनवरी 2020 को डीजीपी ओपी सिंह रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले नए डीजीपी का चयन होना है। नए डीजीपी के लिए केंद्र को 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा दिया गया है।