1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर: सड़क पार करते हुए वाहन के नीचे आया गुलदार

बिजनौर: सड़क पार करते हुए वाहन के नीचे आया गुलदार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिजनौर: सड़क पार करते हुए वाहन के नीचे आया गुलदार

बिजनौर से संवाददाता गौरव त्यागी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के पूर्वी गंग नहर के पास एक गुलदार की सड़क पार करते हुए मौत हो गई, दरअसल सड़क पार करते हुए गुलदार एक वाहन के नीचे आ गया और उसी समय गुलदार की मौत हो गई।

जंगल से निकल कर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर रहा था गुलदार उसी वक्त सड़क पर अचानक वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते चलें कि इस इलाके में इससे पहले भी लोगों ने कई बार गुलदार के साथ साथ कई और जंगली जानवरों को देखा है, और कभी कभी ये जानवर लोगों पर हमला भी करते हैं। फिलहाल वन विभाग ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...