उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की 21 जनवरी 2020 को स्कूल तालाबंदी से राज्य सरकार सख्ती से निपटेगी। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी जिलों को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश में किसी भी हालत में स्कूल बंद न रहे। वहीं उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी 21 को निदेशालय घेरने का ऐलान किया है।

आपको बताते चलें कि, 21 जनवरी को सभी प्राइमरी शिक्षकों ने छुट्टी लेने और स्कूलों में तालाबंदी का ऐलान किया है। इसके लिए शिक्षकों ने छुट्टी के लिए प्रारूप भी जारी कर दिया है। वहीं, राज्य सरकार इस मामले से निपटने के लिए सख्त है।

इस पूरे मामले में नजर रखी जा रही है और प्रदेश के हर जिले में अधिकारियों को सचेत किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है। इसे अवैध भी घोषित किया जा सकता है।