उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने के बाद अपने ही दो मासूम बच्चों को फांसी के घाट उतार फिर खुद भी फांसी पर झूल गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हमीरपुर में थाना मौदहा के गांव भवानी निवासी अमर सिंह ने सोमवार रात अपने बेटे प्रांशु (7) व बेटी प्रांशी (4) वर्ष को फांसी पर लटका दिया। गांव के लोगों का कहना है कि अमर सिंह मकर संक्रांति पर पत्नी को मायके छोड़ आया था। परिवार में आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पत्नी से विवाद चल रहा था।
पडोसियों का कहना हैं कि मृतक अमर के पास तीन बीघा जमीन होने से वह होटल में काम कर अपना गुजारा करता था। और शराब पीने का आदी था। घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई हैं।