शिक्षा की देवी सरस्वती के पावन पर्व बसंत पंचमी को पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया। वहीं उन्नाव जनपद के ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण क्षेत्र के ग्राम निहालखेड़ा में स्थित मां सरस्वती स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद पहुंचे। उन्होंने स्कूल में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। स्कूल कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पस्तुत किया। इस दौरान बच्चों को अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि, स्कूल में बसंत पंचमी के दिन आयोजित कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, जिस तरह से बच्चों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया।