{ उन्नाव से रामखेलावन निषाद की रिपोर्ट }
कई वर्षों से 302 ,376 जैसे संगीन धाराओं में वांटेड अपराधियों को उन्नाव पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार जिससे अपराधियों के हौसले हुए बुलंद वही इसके बाद 14-02-20 तारीख को पत्रकार के खेत में लगे सीमेंट के पोल उक्त दबंग लोग उखाड़ कर ले गए।
खेत पर पहुंचे पत्रकार को खेत पर दिखाई देने पर जान से मारने की दी धमकी ।15-02-20 तारीख सुबह खेत पर रखी झोपड़ी और चारपाई भी दबंगों ने तोड़ी। जब उन्नाव जनपद में पत्रकार नहीं सुरक्षित तो आम जनता कैसे होगी सुरक्षित।
पीड़ित पत्रकार ने उन्नाव जनपद के कोतवाली गंगा घाट में दिनांक 15-02-20 तारीख को दिया प्रार्थना पत्र। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के कारण दिनांक 01-02-20 को शाम पांच बजे आरोपियों ने फिर अवैध असलहों से लैस होकर पत्रकार पर किया हमला और जेब से छीने पांच हजार रुपए तथा खेत पर पीलर लगा रहे लेबरों को दबंगों ने मारा पीटा ।