साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार और बॉलीवुड के हिट एक्टर रजनीकांत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में हुआ था। पूरी दुनिया जिन्हें रजनीकांत के नाम से जानती है दरअसल, उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आज आलिशान जिंदगी जीने वाले रजनीकांत कभी बस कंडक्टर की नौकरी किया करते थे। आज हम आपको रजनीकांत के 70वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी की ऐसी बातें जो शायद आपको पता न हों।

रजनीकांत का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ था और वो पेशे से एक हवलदार थे। वहीं चार भाई। बहनों में रजनीकांत सबसे छोटे थे। मां जीजाबाई की मौत के हो गई और परिवार बिखर गया था।
घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने की वजह से उन्होंने कुली का काम शुरू कर दिया। इसके बाद पैसा कमाने के लिए वह बढ़ई का काम करने लगे। काफी समय बाद वह बेंगलुरू परिवहन सेवा ;बीटीएस, में बस कंडक्टर बने।

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ था और वह हवलदार थे। चार भाई-बहनों में रजनीकांत सबसे छोटे थे। जब वह सिर्फ चार साल के थे तभी उनकी माता का निधन हो गया था जिसके बाद उनका पूरा परिवार टूट गया। रजनीकांत को घर की खस्ता हालत का अहसास हुआ और फिर उन्होंने कुली का काम करना शुरू किया। उन्होंने बढ़ई का काम भी किया।
कुछ समय बाद उन्हें बेंगलुरू परिवहन सेवा में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई। इसके बाद रजनीकांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सुपहिट फिल्में दी। उनका अलग स्टाइल उनकी पहचान बन गया।
जल्द ही अपने बोलने के अलग अंदाज और दमदार अभिनय की बदौलत वह साउथ सिनेमा के सुपस्टार बन गए। साउथ में शोहरत की बुलंदियां छूने के बाद रजनीकांत ने बॉलीवुड का रुख किया और फिल्म ‘अंधा कानून’ से डेब्यू किया। बॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग और सिग्नेचर स्टाइल से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। उनका सिगरेट को फ्लिप करने का अंदाज हो या सिक्का उछालने का यूनिक स्टाइल हो या चश्मा पहनने और हंसने का अंदाज सभी को काफी पसंद किया गया। देश ही नहीं विदेशों में भी रजनीकांत के स्टाइल की कॉपी की गई।
आज रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।