भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक नई और आक्रामक रणनीति की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूर्य मित्र घर योजना के तहत अब आम नागरिकों को अपने घर और कार्यालय की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की नई पहल
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान, चेतना कार्यक्रम और व्हाट्सएप आउटरीच की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है। साथ ही नागरिकों को सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, आर्थिक लाभ और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचे। इससे बिजली की बचत होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और मध्यप्रदेश सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।