टीवी एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ समय पहले अपने बर्थडे केक से ट्रोल्स के निशाने पर आईं निया शर्मा इन दिनों अपने बोल्ड अवतार के चलते सुर्खियों में हैं।
निया शर्मा अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं और इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करती नजर आई हैं। लेकिन, खास बात ये है कि इस बार उनके फैंस के बीच उनके बोल्ड अवतार की नहीं, बल्की जूतों की चर्चा हो रही है।

निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक जिप्सी के आगे खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं।
तस्वीरों में खास बात ये है कि इस बार उनके बोल्ड अवतार की नहीं, बल्की जूतों की चर्चा हो रही है। निया शर्मा ने दोनों पैरों में अलग-अलग रंग के जूते पहने हैं।
जो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनके कुल अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। अभी तक उनकी तस्वीरों को 3 लाख 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।