किडनी शरीर का एक इम्पोर्टेन्ट अंग है क्यूंकि शरीर के हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी ही करती है। इसलिए शरीर में किडनी का सही तरह से काम करना बड़ा आवश्यक होता है।
इसके साथ ही किडनी जरूरी पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने में भी किडनी ही सहायक होती है। गलत खान-पान की आदतों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
जिन लोगों की किडनी की समस्या होती है तो उन लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। पानी की कमी होने से किडनी में दिक्क्त होने लगती है। दरअसल अधिक पानी पीने से यूरिन के द्वारा टोक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते है।
इसके अलावा किडनी में स्टोन हो जाए तो सेव का सेवन करना चाहिए। सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है।
इसके अलावा एक और रामबाण उपाय किडनी स्टोन का नींबू पानी है। दरअसल नींबू का रस स्टोन का तोड़ देता है और उसे यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देते है। इसलिए किडनी में जिनके स्टोन बनते है उनको गर्म पानी, नींबू और सेव इन तीनों का सेवन करना चाहिए।