अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार संग भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा में जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत के दो दिग्गज और महान क्रिकेट खिलाड़ीयों मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का जिक्र किया।
ट्रंप ने क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये वो देश है जहां के लोग दुनिया के महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक के लिए जश्न मनाते हैं।’
बता दें इस दौरान ट्रंप ने सचिन को ‘सूचिन’ कहकर संबोधित किया, लेकिन जब ट्रंप ने सचिन और विराट का नाम लिया तो पूरा मोटेरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। इस दौरान प्रधानमंत्री के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिला।
आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रंप के सचिन को ‘सूचिन’ कहने पर एक वीडियो के जरिए ट्वीट किया है। बता दें वीडियो में आईसीसी ने कई विकल्प दिए हैं, जिनसे सचिन तेंदुलकर का नाम बदला जा सके। वीडियो में आईसीसी ने सचिन का नाम बदलकर ‘सूचिन’ करके दिखाया है।